फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, ठाकुर जी की पोशाकों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
जन्माष्टमी को लेकर मीनार गेट बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भी। संवाद
विज्ञापन
मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में ठाकुर जी की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं।

जन्माष्टमी के लिए घरों में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके चलते लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर पोशाक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों पर छोटे से लेकर बड़े आकार तक की विभिन्न डिजाइन और रंगों की पोशाकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के चेहरे पर बढ़ी मुस्कान

दुकानदारों के अनुसार इस बार कॉटन, कढ़ाई, राजवाड़ी और सूरत से आई पोशाकें ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। इनमें आकर्षक डिजाइन के साथ बारीक कढ़ाई और रंगों की विविधता देखने को मिल रही है। कई ग्राहक ठाकुर जी की पोशाक के साथ मुकुट, हार, बांसुरी और अन्य शृंगार का सामान भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें