फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मानपुर गांव में आधी रात गोलीबारी, परिवार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मानपुर गांव में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार सवार युवकों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना रात करीब 2 बजे की है। उमेद सिंह ने बताया कि तीन युवक कार से उतरे और सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली की आवाज सुनते ही परिवार बाहर निकला, जिस पर सीधी गोली चलाई गई। एक गोली उमेद के सिर के पास से निकलकर दीवार व खिड़की में जा लगी, जिससे घर में दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके से दो खाली खोल व एक कारतूस मिला। मुंडकटी थाना पुलिस ने जतिन देशवाल, सुनील देशवाल, महेश बैंसला समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें