पलवल के होडल में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव मित्रोल में दीघोट सड़क मार्ग पर गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले को पुलिस ने आपसी गैंगवार बताया है। हालांकि इस मामले में मकान मालिक की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने नामजद आरोपी सहित दो के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक सुनील पर 15, जबकि आरोपी राजू पर 28 अपराधिक घटनाएं के केस फरीदाबाद व पलवल जिलों में दर्ज हैं। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है।