पलवल। रसूलपुर और असावटा फाटक के बीच मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि अमित कुमार रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका मकान रेलवे पटरी के नजदीक है। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों के अनुसार, अमित 10-15 साल पहले पत्नी से तलाक होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।