फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 18 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को दशरथ नामक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। जीआरपी जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मृतक की पहचान राजस्थान के कामा निवासी दशरथ के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि दशरथ मजदूरी करता था और रोजी-रोटी की तलाश में ही होडल आया हुआ था। वह ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक आती हुई ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें