फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 13 Sep 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पलवल-होडल मार्ग पर शोलाका रेलवे स्टेशन के पास 13 सितंबर को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक पर शव देखा और तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी चौकी होडल प्रभारी चंद्रपाल की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। उसका रंग गोरा है और उसने लाल रंग की टी-शर्ट व नीली जींस पहन रखी थी। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों से भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। आसपास के सभी पुलिस थानों और चौकियों को युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है। साथ ही लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मिलान की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें