फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के सेवली मोड़ के पास हाईवे पार कर रहे साइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बहीन निवासी बुद्धीराम ने बताया कि उसका छोटा भाई कल्लू छह सितंबर की शाम साइकिल से घर जा रहा था। सेवली मोड़ पर हाईवे पार करने के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक होडल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कल्लू को सरकारी अस्पताल पलवल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें