Palwal Murder: पलवल में पुरानी रंजिश के चलते चारा लाने गए एक शख्स पर 15 हमलावरों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें छह गोलियां लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बेटे सचिन पर भी फायरिंग की गई।
कैंप थाना क्षेत्र के गांव कसिपुर में सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे चारा लाने गए विजेंद्र पाल पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। विजेंदर पाल को घेर कर चारों तरफ से अंधाधुन फायरिंग की गई। जिसमें विजेंदर पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार विजेंद्र पाल अपनी पत्नी के साथ चारा लेने गया था, तभी दीपांशु, तुषार, कृष्ण, प्रवीण, साहिल, लालू, सतबीर, कुलदीप, संदीप, जय सिंह, बिपिन, राजवीर, सतीश, अमर सिंह और सौरव ने मिलकर चारों तरफ से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। विजेंदर पाल को करीब छह गोलियां लगी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।
योजन के तहत हमलावरों ने विजेंदर पाल के बेटे सचिन को घर से बुलाकर उसके ऊपर भी फिरी जी कर दी। सचिन ने पास के घर में घुसकर जान बचाई। गंभीर रूप से घायल सचिन को उपचार के लिए सरवोदय बीके अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद और बदले की नीयत से किया गया। गांव में तनाव का माहौल है। जिला नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।