फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश: एक शख्स...15 हमलावर, चारो ओर से घेर की अंधाधुंध फायरिंग, सीने में दागीं छह गोलियां, बेटा गंभीर

Mon, 15 Sep 2025 02:50 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

Palwal Murder: पलवल में पुरानी रंजिश के चलते चारा लाने गए एक शख्स पर 15 हमलावरों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें छह गोलियां लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बेटे सचिन पर भी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंप थाना क्षेत्र के गांव कसिपुर में सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे चारा लाने गए विजेंद्र पाल पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। विजेंदर पाल को घेर कर चारों तरफ से अंधाधुन फायरिंग की गई। जिसमें विजेंदर पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार विजेंद्र पाल अपनी पत्नी के साथ चारा लेने गया था, तभी दीपांशु, तुषार, कृष्ण, प्रवीण, साहिल, लालू, सतबीर, कुलदीप, संदीप, जय सिंह, बिपिन, राजवीर, सतीश, अमर सिंह और सौरव ने मिलकर चारों तरफ से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। विजेंदर पाल को करीब छह गोलियां लगी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।

योजन के तहत हमलावरों ने विजेंदर पाल के बेटे सचिन को घर से बुलाकर उसके ऊपर भी फिरी जी कर दी। सचिन ने पास के घर में घुसकर जान बचाई। गंभीर रूप से घायल सचिन को उपचार के लिए सरवोदय बीके अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद और बदले की नीयत से किया गया। गांव में तनाव का माहौल है। जिला नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें