फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 13 को बूचड़खानों के खिलाफ महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रावली गांव में 13 सितंबर को प्रस्तावित बूचड़खानों के खिलाफ महापंचायत को लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित बूचड़खानों से निकलने वाली तेज बदबू और जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को रावली में महापंचायत आयोजित की जाएगी। रावली गांव के सरपंच पद के प्रत्याशी सद्दाम का दावा है कि इसमें दर्जनों गांवों के सरपंच, पंच और अन्य जिम्मेदार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधायक के भी महापंचायत में पहुंचने की संभावना है। पंचायत में बुचड़खानों पर कार्रवाई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें