फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पाइपलाइन बिछाने के दौरान तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
असावटा और देवली में प्रस्तावित कार्यों के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 21 सितंबर को गांव असावटा में जोहड़ नंबर 73/2 से अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीओ (एफआई) जय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, गांव देवली में नालियों से गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी तहसीलदार दिनेश को सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौके पर न्यायालय का कोई स्थगन आदेश नहीं होना चाहिए। साथ ही जमीन के सीमांकन और संबंधित कार्रवाई को नियमों एवं निर्धारित हिदायतों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें