फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या के बारे में कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या के बारे में कराया अवगत
विज्ञापन

पलवल। सर्व एकता जाट समिति के प्रदेश महासचिव संजय डागर ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला से दिल्ली फार्म हाउस पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने चौटाला गांव अलावलपुर में बिजली की समस्या को लेकर अवगत कराया। दिग्विजय चौटाला को इस संबंध में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि गांव अलावलपुर में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव में पावर हाउस है, फिर भी बिजली समय से नहीं आती है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली की समस्या को दुरुस्त किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें