फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंदूक दिखा दिनदहाड़े लूटे मोबाइल फोन, चचेरे भाइयों से नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद हुई मोबाइल लूट की घटना, तीन पर केस
विज्ञापन

- बदमाशों ने बाइक सवार युवकों से नकदी लूटी, विरोध करने पर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरों व लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। अब जिला अस्पताल के सामने दिनदहाड़े मोबाइल की दुकान से बदमाशों ने बंदूक दिखा मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं बाइक सवार युवकों ने बदमाशों ने 18 हजार रुपये लूट लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार पंचवटी कॉलोनी निवासी राहुल भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई है कि नया सोहना मोड़ पर सरकारी अस्पताल के सामने उसकी मोबाइल की दुकान है। शनिवार 16 दिसंबर को शाम को वह दुकान पर मौजूद था। दुकान पर दो युवक आए और फोन देखने लगे। दोनों ने तीन महंगे फोन निकलवाए। वे तीनों फोन खरीदने की बात करने लगे। उसी दौरान नकाबपोश युवक आया और आते ही उसके ऊपर बंदूक तान दी। बदमाश ने काउंटर पर रखे तीनोें फोन को उठा लिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने बंदूक दिखा जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को उसने दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज दिखाई। पहले आए दोनों युवकों की पहचान होडल गढ़ी पट्टी निवासी सौरव व बंटी के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घर लौट रहे चचेरे भाइयों से 18 हजार रुपये लूटे
वहीं दूसरे मामले में हथीन के गांव स्यापनकी निवानी निसार अहमद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन स्कूटर का काम करता है। 14 दिसंबर की रात को वह दिल्ली से गांव लौट रहा था। पलवल बस अड्डा पर चाचा का लड़का नासिर बाइक लेकर उसे लेने के लिए आ गया। दोनों बाइक से गांव जाने लगे। हथीन मोड़ के समीप तीन युवक हाथों में लाठी-डंडा लेकर खड़े हुए थे, जिन्होंने उसे रुकवा लिया। रुकते ही आरोपियों ने कहा कि जितने भी रुपये हैं निकाल दो। रुपये देने के मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वे आपस में अशोक, तुषार व राज नाम ले रहे थे। आरोपियों ने उसके जेब से 15 हजार व नासिर की जेब से तीन हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने शोर मचाया तो पास ही कबाड़े की दुकान से बाप-बेटे निकल आए। उनको भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें