फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर दिन दहाड़े दो जगह लूटपाट

Mon, 07 Oct 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिन दहाड़े पिस्तौल के बल पर की गई लूटपाट की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि सोमवार को दिन दहाड़े पिस्तौल के बल पर लूटपाट की दो वारदात कर बदमाशों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। बदमाश घर से लाखों रुपए मूल्य के सोने के जेबर लूट ले गए। इन घटनाओं के बाद लोग घरों में भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेकचंद अपने परिवार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। आज वह किसी काम से बल्लभगढ़ गए हुए थे। टेकचंद की मां पोते को लेकर डाक्टर के पास गई थीं। घर पर पत्नी रेखा अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों युवक घर के अंदर आ गए। युवकों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा।

महिला पानी लेने गई तो युवकों ने मकान का बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। एक युवक ने महिला की गर्दन पर पिस्तौल सटाकर अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने एक बदमाश ने अलमारी का दरवाजा तोड़ दिया और अलमारी में रखे चार सोने की चूड़ियां, दो जोड़ी पाजेब, सवा तोले सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल और तीन सोने की अंगूठी निकाल ली। इस घटना के बाद दोनों बदमाश सामान लेकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित रेखा ने बताया कि इस घटना के बाद वह भौचक्की सी रह गई। रोते बिलखते रेखा ने इसकी सूचना पड़ोसियों तथा अपनी सास राजकुमारी को दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस ने दी। बदमाशों ने लूटपाट की दूसरी वारदात शहर की सबसे पॉश कॉलोनी न्यू कालोनी की। पवन अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं।

वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मोनिका अकेली थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवकों ने मकान का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने के बाद युवकों ने महिला से पूछा की क्या किराये के लिए ऊपर का हिस्सा खाली है।

युवकों ने पीने का पानी मांगा। मोनिका खाली गिलास रखने के लिए रसोई में गई। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला की गर्दन पर पिस्तौल लगा दी और दूसरे बदमाश ने महिला के बच्चे को गोदी में उठा लिया। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से चाबी ले ली और अलमारी से सोने के पांच कड़े, चैन, झुमकी व कानों के टॉप्स व अन्य सामान को लूटकर ले गए।

सूचना मिलते ही डीएसपी जयबीर सिंह राठी व थाना कैंप प्रभारी बीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मोनिका ने पत्रकारों को बताया कि दोनों युवक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए थे। इससे पता चलता है कि दोनों वारदातों में एक बाइक का इस्तेमाल किया गया है।

डीएसपी जयबीर सिंह राठी ने बताया कि लूट की तीन वारदातों के बाद पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। शहर में दोपहिया वाहनों की जांच करवाई जा रही है। लूट की घटनाओं को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

रविवार को भी हुई थी इसी प्रकार लूट
दिनदहाड़े घरों में घुसकर हथियारों के दम पर लूट करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को प्रकाश विहार में भी इसी प्रकार घर में मौजूद ननद-भाभी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें