फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से फरार शराब तस्कर धरा, 8.42 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
होडल में शराब तस्कर से बरामद किए गए साढ़े आठ लाख रुपये सहित आरोपी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। सीआईए पुलिस और कुचायकोट थाना गोपालगंज बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बिहार से फरार चल रहे शराब तस्कर को डबचिक मोड़ से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कार्पियो और 8.42 लाख रुपये बरामद किए हैं। बिहार पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। सीआईए प्रभारी नरेंद्र खटाना ने बताया कि कुचायकोट थाना गोपालगंज बिहार पुलिस ने सूचना दी कि क्षेत्र में किसी स्थान पर बिहार का बबलू नामक शराब तस्कर छुपा हुआ है। सूचना के बाद उन्होंने बिहार पुलिस टीम के साथ डबचिक मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने बिहार नंबर की एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी में रखे बैग से 8 लाख 42 हजार 650 रुपये बरामद किए। खटाना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बबलू पर बिहार पुलिस थाने में शराब तस्करी के कई मामले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें