फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कंटेनर में कूलरों बीच छिपाकर ले जाई जा रही शराब, 1080 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
15पीएएलपी3- पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़े आरोपी।
विज्ञापन

15पीएएलपी4- पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब।
करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही कीमत, चालक व परिचालक गिरफ्तार


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कंटेनर में कूलरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। पुलिस की एवीटी शाखा ने मौके से कंटेनर के चालक व परिचालक को काबू किया है। कंटेनर से 90 पेटियों में भरी 1080 बोतल शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी यूपी से शराब लेकर आ रहे थे। चांदहट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन

एवीटी शाखा में कार्यरत एएसआई विरेंद्र कुमार के अनुसार, अलीगढ़ रोड पर गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर में कूलरों के बीच अवैध शराब को छिपाकर यूपी के हामिदपुर की तरफ से पलवल की तरफ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रहीमपुर यमुना पुल के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद हरियाणा नंबर कंटेनर आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने पहले ही कंटेनर रोक दिया और चालक-परिचालक कंटेनर से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। चालक की पहचान जिला सोनीपत के मलिकपुर निवासी पवन व परिचालक की पहचान जिला हिसार के डोभी निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने चालक से ट्रक में भरे माल का बिल मांगा तो उसने 14 पेज का बिल पेश किया तो सिंफनी कूलर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें