फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दूसरे दिन भी छाए बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उपमंडल में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। दो दिनों में करीब तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक धूप तेज नहीं हुई और मौसम सुहावना बना रहा। मौसम में बदलाव का असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


धान उत्पादक किसानों ने बदले मौसम को फसल के लिए राहत भरा बताया। किसान मोहम्मद जकरिया ने बताया कि इस समय धान की फसल को नमी की जरूरत है। बूंदाबांदी से खेतों में नमी बनी रहने की उम्मीद है, जिससे सिंचाई पर होने वाला खर्च कुछ कम हो सकता है।

हालांकि, अगेती धान की कटाई कर रहे किसानों के लिए बारिश परेशानी का कारण बन रही है। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल के दौरान बारिश होने से कटाई और फसल सुखाने का काम प्रभावित हो सकता है। मंडियों में पहुंच रही धान की फसल पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


मौसम जानकार मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें