फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पांच गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी, 14 गांवों में सोलर पैनल लगाए जाएंगें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। स्थानीय विधायक मो. इसराइल चौधरी ने बताया कि मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से पांच गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह उटावड, रूपडाका, कोट, गहलब एवं पूठली में स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा खाइका, रूपनगर नाटोली, घुड़ावली, मालुका, गुराक्सर, मोहदमका, जलालपुर, खिल्लुका, ढकलपुर, स्वामिका, पूठली, भंगुरी, बजादा पहाड़ी और मीरपुर गांवों में सोलर पैनल लगाए जायेगें। जिससे सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। बिजली सप्लाई व्यवस्था के सुधार के लिए बिजली मंत्री अनिल विज से सम्पर्क किया गया है। उन्होंने संबंधित अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि सप्लाई में सुधार किया जाए। मेघपुर पॉवर हॉउस में लगी आग से क्षतिग्रस्त नया पॉवर हॉउस ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मेघपुर से सप्लाई नियमित होते ही व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें