फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छत गिरने से मकान मालिक और राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-छत के नीचे अलाव जलाकर सेंक रहे थे हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मलेरना रोड स्थित हरि विहार में वर्कशॉप के ऊपर बने कमरे की छत गिरने से मालिक सहित राजमिस्त्री की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल मजदूर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मलेरना रोड स्थित हरि विहार में मालिक लखनपाल की जेके ऑटो इंडस्ट्रीज नाम की वर्कशॉप है। उस वर्कशॉप के ऊपर मालिक द्वारा कमरों का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार की दोपहर दो बजे 6 श्रमिक सहित मालिक छत पर मौजूद थे। कमरे की छत डाली जा रही थी। गटर पत्थर के ऊपर मिट्टी व अन्य मलबा डला हुआ था। उस समय वह काम को रोक कर लेटर के नीचे अलाव जलाकर हाथ सेक रहे थे। तभी गटर झुक गया और छत नीचे गिर गई। जिसमें मालिक, राज मिस्त्री और श्रमिक दब गए। वहीं अन्य श्रमिक दीवार कूद कर भाग गया। लेंटर के मलबे को हटाने के बाद तीनों को बाहर निकला गया। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मलिक लखनपाल और राजमिस्त्री रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रमिक वकील का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें