पलवल, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप मोर के अनुसार, देवली निवासी ठाकुर लाल ने शिकायत दी है कि 6 फरवरी को वह और उसका साथी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर बघौला शादी समारोह में जा रहे थे।
देवली-बघौला मार्ग पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे पीड़ित व उसका साथी घायल हो गए और आरोपी बाइक चालक मौके से बाइक सहित फरार हो गया।
इसी प्रकार गाजियाबाद के तुराब नगर निवासी शुभम ने शिकायत दी है कि शनिवार को वह अपनी कार में मां कुसुम, पत्नी मीनाक्षी व बुआ मुनेश को लेकर किसी काम से आगरा की तरफ जा रहे थे।
तभी गाड़ी को एनएच-टू पर गांव अंटोहा के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे पीड़ित की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।