संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। थाना क्षेत्र के अड़बर गांव के समीप सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक चालक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित सेकुल ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 मई की शाम वह मजदूरी कर गांव अडबर से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक नंबर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर टूट गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी नितेश उर्फ गोलू, निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर दिल्ली को पकड़ लिया। इलाज के बाद पीड़ित ने 11 मई को थाना शहर नूंह में शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।