फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 30 Aug 2023 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जीआरपी ने मृतक के परिजनों के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि हसनपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक का शव बुरी तरह से ट्रेन से कटा हुआ पड़ा था। जिसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसका नाम पता होडल वार्ड नंबर एक निवासी 31 वर्षीय वीरू है। पहचान होने के बाद परिजनों ने बताया कि वीरू मजदूरी करता था। मजदूरी करने के लिए हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन को पैदल क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहा था, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें