फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 25 को कोली समाज की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर स्थित रामनगर दुकड़िया मोहल्ला स्थित कोली समाज कार्यालय में हुई बैठक में 25 अक्तूबर को समाज की महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रंगलाल और संरक्षक रमेश भगत ने की। पदाधिकारियों ने बताया कि महापंचायत में जिलेभर से समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कोली समाज सुधार समिति के संरक्षक रमेश भगत, जिला प्रधान धीरज कुमार और कोषाध्यक्ष बाबू राम चौहान ने बताया कि मंडकोला में हुई महापंचायत में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें दहेज प्रथा पर रोक, शादी समारोहों में फिजूलखर्ची व दिखावे को कम करने तथा आयोजनों में खर्च की सीमा तय करने पर चर्चा होगी। बरातियों की संख्या सीमित रखने और शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें