संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडीए, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया–खेलो हरियाणा–खेलो मेवात 2.0 का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 17 जून से 5 जुलाई तक ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर पिछले संस्करण के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा राजीव गांधी खेल स्टेडियम, शाहपुर नंगली में उपायुक्त इलेवन और शिक्षा विभाग इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 से 31 जुलाई तक तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 11 सितंबर तक आयोजित होंगी।