फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल का केसुरिया खेड़ा बनेगा पर्यटन हब

Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 20 संरक्षित धरोहरों के जीर्णोद्धार का किया वर्चुअल शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की धरोहरों को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नारनौल से वर्चुअल रूप से राज्य के 20 संरक्षित धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की 95 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया। इसी क्रम में पलवल के गांव मानपुर स्थित राज्य संरक्षित स्मारक केसुरिया खेड़ा की चारदीवारी और जनसुविधाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला सचिवालय पलवल में लाइव प्रसारण के माध्यम से लोग जुड़े, जहां उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मंत्री डॉ. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अपनी धरोहर सहेजें संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद ये स्थल न केवल ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित होंगे बल्कि पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाएंगे। इससे देसी और विदेशी पर्यटक हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यटन से जुड़े अवसर

परियोजना का उद्देश्य केवल पुरातात्विक धरोहरों का जीर्णोद्धार करना नहीं बल्कि इन्हें स्थानीय जनता के लिए अवसरों का केंद्र बनाना भी है। इससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, होटल, गाइड, लोकल आर्ट और अन्य सेवाओं का विकास होगा। इस पहल से न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें