ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एलएसजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में कैलाशपुर की टीम ने तिलपता यंगस्टर्स को सात विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैलाशपुर ने 14.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बना लिए। सौरभ गुर्जर ने टीम के लिए 33 गेंदों पर 74 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलपता यंगस्टर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 185 रन बनाए थे।