फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

विज्ञापन
लक्षिताभैया कॉलोनी, पलवल
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शुक्रवार को जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों में विशेष सजावट की गई और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जगह-जगह बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

शहर की ओमैक्स सिटी फेज-2 सोसाइटी में भी जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोगों ने भाग लिया। बच्चों ने कृष्ण के बाल स्वरूप में सजकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं, मानपुर गांव में महिलाओं ने लोक गायन और नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए और नृत्य कर उत्सव में रंग भर दिया। गांव में बच्चों ने भी कृष्ण के रूप में सजकर जन्माष्टमी की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात श्रीकृष्ण जन्म के समय मंदिरों में घंटियां और शंखनाद गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें