पलवल। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से महानिदेशक केएम पांडुरंग के निर्देशानुसार पत्रकार नितिन शर्मा को हरियाणा के खेल मंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने पर नितिन को बधाई दी। इस मौके पर नितिन शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संवाद