फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इस्कॉन की ओर से पंजाबी धर्मशाला में हरे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन


चैत्य गुरु प्रभु ने बताया कि इस वर्ष इस्कॉन की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी महोत्सव विशेष रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस्कॉन की 60 वर्षों की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सेवा यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से इस्कॉन की स्थापना से लेकर विश्वभर में श्रीकृष्ण के संदेश और भक्ति आंदोलन के प्रसार की यात्रा को दर्शाया गया।

महोत्सव के दौरान श्री विग्रह अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन, पुष्प महाभिषेक, महाआरती और मनमोहक झांकियों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान को अर्पित कृष्ण प्रसाद भी ग्रहण किया। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में परमात्मा चैत्य गुरु प्रभु, भद्र स्वरूप प्रभु, परशुराम प्रभु, राजा रघुनाथ प्रभु, तन्मय रघुनाथ प्रभु, धीरज प्रभु, संदीप मनचंदा, संदीप मुखीजा, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। महिला भक्तों ने भी विभिन्न सेवाओं में योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक भगवान श्रीकृष्ण के संदेश, भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों और भक्ति के महत्व को पहुंचाना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें