फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के कारण शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। परेशानी से बचने के लिए शहरवासियों को वैकल्पिक रास्ते तलाशने होंगे। बुधवार को सीएम मनोहर लाल के स्वागत और जनसभा के लिए भाजपा नेताओं ने पुराना जीटी रोड को जाम कर दिया है। हुडा सेक्टर दो मोड़ पर सड़क के बीचो-बीच मंच लगा दिया गया है तथा यातायात को एक ही सड़क पर डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हुडा सेक्टर दो, मैन बाजार, मीनार गेट की तरफ आने वाले लोग पुराना जीटी रोड का इस्तेमाल न करें। पुराने जीटी रोड को सीएम के आगमन के लिए सजाया जा रहा है। रोड पर जनसभा के लिए मंच व माइक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई स्वीकृति तो नहीं दी गई है, लेकिन सइयां भए कोतवाल तो डर काहे का। लोगों के बैठने के लिए सड़क पर व्यवस्था की गई है। सड़क पर गैलरी बनाई गई है।
-------
जिले में 30 छोटी-बड़ी जनसभाएं
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिले में 30 स्थानों पर मुख्यमंत्री की छोटी-बड़ी जनसभाएं होंगी। इन जनसभाओं में मुख्यमंत्री रथ से ही लोगों को संबोधित करेंगे और आशीर्वाद लेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला द्वारा हुडा सेक्टर दो मोड़ पर आयोजित जनसभा में सीएम मंच से लोगों को संबोधित करेंगे, जिससे मंगला का राजनीतिक कद बढ़ सकता है।
विज्ञापन

----------
भाजपामयी हुआ शहर
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूरा शहर भाजपामयी हो गया है। हर जगह लगे नेताओं के होर्डिंग व पोस्टरों ने शहर की तस्वीर ही बदल दी है। शहर के मुख्य रास्तों पर शायद ही कोई ऐसी इमारत, खंभा या साइन बोर्ड होगा, जहां नेताओं के यात्रा संबंधी होर्डिंग न लगे हों। शहर की यह बदली हुई तस्वीर लोगों को तो दिख रही है, लेकिन शायद नगर परिषद अधिकारियों को यह स्वरूप नजर नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर भी कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिंग वार को लेकर जमकर तंज कसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें