हथीन। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने हथीन के जयंती मोड़ और गहलब रोड पर रसोई गैस सिलिंडरों व गैस को कालाबाजारी में बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ा था। पचानका निवासी शाहिद और हथीन निवासी कृष्ण कन्हैया को उनकी दुकानों से धर दबोचा गया। जहां से 72 सिलिंडर तथा गैस रीफिलिंग करने वाले उपकरण एवं तराजू-बाट बरामद किए थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ टीम में शामिल खाद्य आपूर्ति विभाग हथीन के उप निरीक्षक आदर्श कुमार ने हथीन थाना में लिखित रूप में शिकायत कर मामला दर्ज कराया था। जांच अधिकारी शहर चौकी इंचार्ज शिवकुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद