फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जगप्रवेश बने होडल बार एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। शुक्रवार को हुए होडल बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता जगप्रवेश सौरोत प्रधान चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र चौहान को 58 मतों से हराया। जगप्रवेश को 190 और धर्मेंद्र चौहान को 132 मत मिले। तलविंदर पाल शर्मा को सचिव और जोगेंद्र सौरोत को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं ने जगप्रवेश का उनके निवास पर फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि कोर्ट परिसर में चैंबरों की कमी, सफाई और बंदरों की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। नए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर उपलब्ध कराने तथा बार की लाइब्रेरी को फरीदाबाद और चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें