फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से मिले 2.23 करोड़ के पुराने नोट

Wed, 23 Nov 2016 04:45 PM IST
palwal
विज्ञापन
कैश को संभालते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो कारों से 2 करोड़ 22 लाख 76 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी 1000 और 500 के पुराने नोट कार में 6 बैग में भरे हुए थे। पुलिस को देख कर कार में सवार लोग कार को खड़ी कर भाग निकले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों कार ओमेक्स ग्रुप के नाम पंजीक्रत हैं। पुलिस ने नोट व दोनों कारों को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आयकर विभाग की टीम भी कर रही है। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नोटों को लखनऊ से दिल्ली के कालका जी क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उझीना ड्रेन के समीप नाका लगाया हुआ था। पुलिस की टीम वहां से गुजर रही गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आगरा की तरफ से फॉर्च्यूनर और क्रेंयटा दो कार आती दिखीं। नाके से कुछ ही दूरी पर चालकों ने दोनों कारों को रोक लिया। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही कारों में सवार पांच-छह लोग उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन


डीएसपी मौजीराम के अनुसार मौके पर तैनात पुलिस ने जब दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें तीन-तीन बैग रखे हुए थे, जिनमें 1000 व 500 के पुराने नोट भरे हुए थे। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर नगदी व कारों को जब्त कर थाने में पहुंचा दिया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती की गई, जो कि 2 करोड 22 लाख 76 हजार रुपये पाए गए। 
विज्ञापन


डीएसपी मौजूराम ने बताया कि नोट बरामद होने की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नोटों को लखनऊ से दिल्ली के कालका जी ले जाया रहा था। कारें ओमैक्स के नाम से पंजीकृत पाई गई हैं। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है व मामले की जांच आयकर आयुक्त भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें