फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई के विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को सोमवार को ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना रहा। प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान गांधी आश्रम, प्राचीन स्मारकों, किलों और मंदिरों का अवलोकन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें धरोहरों के महत्व, स्थापत्य कला, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस यात्रा के माध्यम से इतिहास को करीब से समझा और देश की धरोहरों पर गर्व महसूस किया। उन्होंने संरक्षण की आवश्यकता और जिम्मेदारी को भी आत्मसात किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते है। इसके साथ ही राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना जागृत करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें