हथीन। गहलब गांव के किसान के खेतों में लगाए गए सोलर पैनल के सामान को बदमाश चोरी करके ले गए। बहीन थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सारिका ने बताया कि गहलब निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में केस दर्ज कराया है। किसान धर्मेंद्र ने बताया कि लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। संवाद