पलवल। जिले के धतीर गांव स्थित एक फार्म हाउस में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। फार्म पर कार्यरत नरेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जून की रात चोर खिड़की तोड़कर फार्म में घुसे और वहां से 2 एसी, 1 फ्रिज, एलईडी, बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच चौकी धतीर के एएसआई अजरुद्दीन द्वारा की जा रही है। संवाद