फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था का मामला सीएम कार्यालय पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश, 25 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उपमंडल में बिजली आपूर्ति अव्यवस्था का मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया है। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र देकर बिजली सप्लाई अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। विधायक ने सीएम को बताया कि क्षेत्र में गहरा बिजली संकट बना हुआ है।
लोगों को मात्र प्रतिदिन चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई की जा रही है। इस बारे में निगम के सभी अधिकारियों को शिकायतें की गईं। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई होती रही है। उसी सुविधा के अनुरूप उपमंडल की शहरी एवं ग्रामीण आबादी को चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन

विधायक द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायत को मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने गंभीरता से लेते हए उन्होंने ऊर्जा विभाग की सचिव एवं आयुक्त आशमा बराड़ को लिखित निर्देश दिए कि इस मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रधान सचिव ने इस संदर्भ में 25 जुलाई तक आवश्यक कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपमंडल के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अव्यवस्था का दौर जारी रहा। पूरे दिन मात्र दो घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पाई। सोमवार को भी यही स्थिति रही। शहर एवं आसपास के इलाकों में मात्र पूरे दिन एवं रात्रि में बिजली आने एवं जाने का सिलसिला बना रहा। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल का कहना है कि मांग अधिक होने एवं बारिश के कारण ब्रेक डाउन हो गया। लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार होगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें