फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुख्यमंत्री के समक्ष विकास की मांगें रखेंगे इसराइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि शनिवार को नूंह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में वह हथीन क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। विधायक ने बताया कि उटावड़ पॉलीटेक्निक कॉलेज में मल्टी स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप एम्प्लॉयमेंट सेंटर स्थापित करने की मांग की जाएगी। इससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इसके अलावा ड्रग एडिक्शन रोकने के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र तथा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए करियर गाइडेंस एवं कोचिंग सेंटर खोलने की मांग भी रखी जाएगी। इसके साथ ही मिशन अमृत सरोवर के तहत रनियाला खुर्द के तालाब के सौंदर्यीकरण, 12 गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाने और स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें