फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सिंचाई विभाग ने तोड़ी अवैध पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। बाजीदपुर क्षेत्र में जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में संचालित एक पनीर फैक्टरी की ओर से सिंचाई विभाग की भूमि के नीचे अवैध रूप से पाइपलाइन दबाई गई है। आरोप है कि इस पाइपलाइन के माध्यम से फैक्टरी का रसायनयुक्त और दूषित पानी सीधे नहर में छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध पाइपलाइन को काटकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सिंचाई विभाग के जेई आरिश ने बताया कि जेई ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सरपंच यूसुफ ने विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्ती से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें