फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दृश्यता दिवस पर जांच अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रविवार को पुलिस दृश्यता दिवस मनाया गया। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी, गश्त व वाहनों की जांच की गई। इस अवसर पर सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 113 गली, 91 बाजारों तथा 79 अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। पुलिस दृश्यता अभियान के दौरान पांच डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर सहित कुल 503 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जनता के बीच मौजूद रहे।
विज्ञापन

बस स्टैंड, आस पास के क्षेत्र में बाजारों में व अन्य स्थानों पर जांच के साथ-साथ खुफिया नजर रखी गई तथा सड़क पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक, एटीएम, सुविधा केंद्रों में पहुंचकर जांच की। जांच में सभी सुरक्षा मानकों को परखा गया। लोगों को कोरोना वायरस से जागरूक करते हुए दो गज की दूरी बनाने की हिदायत की गई। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को गमछा, मास्क व रुमाल से मुंह व नाक ढकने के लिए कहा गया।
अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि पुलिस दृश्यता दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनाना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी के गलत बहकावे में न आए तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें