शहर में पिछले 16 दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद पडी हैं। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे को भारत सरकार के उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा सार्थक नहीं होने दिया जा रहा हैं। निगम के अधिकारी शिकायतों के बावजूद उपभोक्ताओं की शिकायतों का हल नहीं निकाल रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद निगम के अधिकारी इंटरनेट सेवा को बहाल नहीं कर पा रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज पर मात्र एक लाइन मैन अमर चंद की ड्यूटी हैं। जिसे कि करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करना पड़ता हैं। इस कारण शिकायतों का हल नहीं हो पा रहा हैं। समय पर सेवाएं ना मिलने से उपभोक्ताओं में रोष बना हुआ हैं।