फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने किया नागरिक अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
पलवल के नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिशा निर्देश देती टीम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के इंतजामों का निरीक्षण
विज्ञापन

पलवल। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। इसी क्रम में बादशाह खान अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल और होडल के उपमंडल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. वरुण और डॉ. पल्लवी की टीम ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कायाकल्प नाम से एक टीम का गठन किया गया है। टीम में बादशाह खान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण और गुणवत्ता सलाहकार डॉ. पल्लवी गुप्ता शामिल हैं। इस टीम को फरीदाबाद और पलवल जिले के सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करवाने व कोरोना से बचाव के लिए सफाई कर्मियों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल और उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में वार्डों, प्राइवेट कमरों, ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, जच्चा-बच्चा कक्ष के अलावा शौचालयों की भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रतिदिन सफाई के साथ ही गंदगी को भी बाहर डलवाया जाए। अस्पताल में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का भी पालन किया जाए। इसके अलावा कहीं पर भी कूड़ा न जलाया जाए। शौचालयों में हाथ साफ करने के लिए साबुन की व्यवस्था होनी चाहिए। उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में स्थापित हर्बल पार्क का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने डॉक्टरों को हर्बल पार्क की देखरेख में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। टीम को जांच के दौरान किसी भी तरह की कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें