फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान से जुड़े कैरियर की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को विज्ञान से संबंधित कैरियर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजू अग्रवाल व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि कोई भी छात्र विज्ञान विषय से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अंतरिक्ष विज्ञान में अपना कैरियर बना सकता है। अंतरिक्ष विज्ञान के अंतर्गत पृथ्वी के अलावा करोड़ों ग्रहों, उपग्रहों, तारों, धूमकेतु, आकाश गंगाओं व अन्य अंतरिक्षीय पिंडों व उनके नियमों और प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। इसी के माध्यम से नासा, इसरो, डीआरडीओ आदि में विशेष पदों पर काम करने का मौका मिलता है। इस मौके पर प्राचार्य राहुल गर्ग, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोहन श्याम, जीव विज्ञान प्रवक्ता धर्मेंद्र नंदेश्वर, नंदकिशोर, त्रिलोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें