फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेले में दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पिनगवां स्थित बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की गई।सरपंच प्रतिनिधि मनोज तंवर ने बताया कि मेले में फैमिली आईडी में अधिक आय दर्ज होने, बैंक ऋण, कृषि, पशुपालन और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों की सहायता की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने के लिए ऋण संबंधी जानकारी दी। वहीं, कृषि और पशुपालन विभाग ने किसानों को सब्सिडी और रोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।ग्राम सचिव अजय कुमार ने बताया कि अंत्योदय मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 247 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 246 पर प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें 143 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने की स्वीकृति दी गई अथवा लाभ उपलब्ध कराया गया, जबकि 103 शिकायतों का समाधान किया गया।नागरिक संसाधन सूचना विभाग से संबंधित 102 और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 93 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा समाज कल्याण, परिवहन, कृषि, सौर ऊर्जा, बिजली निगम और अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें