फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज

Tue, 15 Oct 2013 10:43 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थानों में दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी भी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन


सीतला माता चौक गुड़गांव निवासी मंजू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी गुड़गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति, सास, ननद पूनम व कंचन, देवर संजय व बिल्लू उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरोही (मेवात) निवासी अख्तर ने हथीन थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है उसने अपनी बेटी अरसीदा का विवाह दो वर्ष पूर्व अरसद के साथ किया था। लेकिन दहेज की मांग को लेकर पति अरसद, सुका, मिसकीना व अरसद की मां रोजाना उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित पिता ने पंचायत ले जाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माला सिंह फार्म बागपुर निवासी दीपा कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी जिला अलवर (राजस्थान) के गांव धारीवास निवासी गुरदेव सिंह के साथ हुई थी। लेकिन दहेज की मांग को लेकर पति, सुखदेव, कश्मीर सिंह व प्रेमोबाई उसके साथ मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें