संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव उजीना में श्रीमद् रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने गांव में रामलीला मैदान, महाराणा प्रताप भवन और महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन किया, जबकि पंजाबी धर्मशाला का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महाग्राम योजना के तहत गांव में जल्द ही सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह, सरपंच ममता बाई, मुनेश फौजी आदि मौजूद रहे।