फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कृष्णपाल गुर्जर ने 76 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के गांव नन्दावाला में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 76 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर वर्ग का समग्र विकास किया जाए। सरकार की योजनाओं से किसानों, महिलाओं, युवाओं, सैनिकों, बच्चों और बुजुर्गों तक सभी को लाभ मिल रहा है। गांव नन्दावाला में मंत्री ने अमृत सरोवर तालाब, रास्ते, श्मशान भूमि की चारदीवारी, स्वागत द्वार, कुएं की मरम्मत सहित लगभग 76 लाख रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नए विकास कार्य करवाए जाएंगे। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक नागरिक अभिनंदन किया और अपनी मांगें भी रखीं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक दीपक मंगला, केहर सिंह रावत, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल, उपाध्यक्ष मनोज बंधू, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीएसपी नरेंद्र खटाना सहित अनेक पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें