फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में दिल दहलाने वाली वारदात: युवक ने लड़की के बाद खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत; ऐसे बची मृतका की बहन

Sun, 03 Aug 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

मृतका के चाचा ने बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया, जिससे उनके घर में ओमप्रकाश की दो बेटियां, पूजा और कीर्ति अकेली रहती थीं। सिरफिरे युवक ने अचानक से घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के होडल के मुंडकटी थाना अंतर्गत गांव मानपुर में एक युवक ने गांव की एक लड़की के घर में घुसकर अवैध हथियार से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतका की छोटी बहन ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। मृतका के पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। घटना के बाद मृतका के चाचा ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर युवक रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मानपुर से सूचना मिली थी कि गांव निवासी रवि ने घर में घुसकर पूजा (19) को गोली मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रवि और पूजा के शव एक साथ पड़े हुए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बल्लभगढ़ की संगीता कंपनी में काम करता है। उसके दो भाई हैं। ओमप्रकाश उर्फ ओमी और बिजेंद्र। पीड़ित ने बताया कि ओमप्रकाश की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया, जिससे उनके घर में ओमप्रकाश की दो बेटियां, पूजा और कीर्ति अकेली रहती थीं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव निवासी रवि घर में घुसा और उसकी भतीजी पूजा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब उन्होंने छत से नीचे झांका, तो पूजा का शव जमीन पर पड़ा था। तभी रवि ने देसी कट्टा अपने सिर पर रखकर गोली मार ली और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें