फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: न कोई इंतजार, न शिकायत<bha>;</bha> खुद संवार रहे सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेक्स फेज-2 में 15 नवंबर तक चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। ओमैक्स सिटी फेज-2 में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने के उद्देश्य से 1 से 15 नवंबर तक 15 दिवसीय सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सोसायटी की सड़कों, पार्कों और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई के लिए स्थानीय निवासी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से श्रमदान कर रहे हैं। इसमें कार्यदिवसों में न्यूनतम एक घंटे और प्रत्येक रविवार को तीन घंटे श्रमदान का लक्ष्य रखा गया है। सोसायटी के सदस्यों के साथ पंचवटी कॉलोनी के निवासी भी इस मुहिम में भागीदारी निभा रहे हैं।

15 दिवसीय सफाई अभियान के पहले रविवार को करीब 15 निवासियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान सोसायटी के सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। श्रमदान करने वालों में डॉ. शेर सिंह, मनोज कालरा, ओम प्रकाश भारद्वाज, नरेश सिंगला, संदीप सहरावत, दलवीर, राजेश कुमार और ओपी बत्रा सहित अन्य निवासी शामिल रहे। सभी ने मिलकर सफाई कार्य में सहयोग दिया और सोसायटी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

बातचीत

इससे पहले सोसाइटी के खाली पड़े प्लॉट की सफाई कर खेलने के लिए उपयोगी बनाया गया था। अगले चरण में 15 तक सोसाइटी की सड़कों की सफाई होगी। - प्रवीण चौहान, संयोजक

अभियान रविवार से लकेर 15 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान किया जाएगा, जबकि रविवार को तीन घंटे श्रमदान कर सफाई कार्य किया जाएगा। - धर्मलाल

सोसाइटी के पार्कों और सड़कों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। सभी सदस्यों की भागीदारी से क्षेत्र को साफ रखने की पहल है। - हरेराम, सलाहकार
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई रखे और गंदगी फैलाने से बचे। 15 नवंबर को अभियान पूरा होने के बाद बैठक कर इसकी सफलता का आकलन किया जाएगा। - विनोद, कोर टीम सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें