फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध निर्माण हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 40 अवैध ढाबों, शेड और वुडेन हट पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध रूप से निर्मित ढाबों, शेड एवं वुडेन हट समेत अन्य अतिक्रमण को हटवा दिया। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर से करीब 40 ढाबे, शेड तथा वुडेन हट हटवाए गए।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नियमों की अवहेलना को रोका जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग भू-माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। किसी कॉलोनी अथवा निर्माण की वैधता संबंधी जानकारी सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कॉम्प्लेक्स के पहली मंजिल पर बने जिला नगर योजनाकार के कार्यालय से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें